चंद्र ग्रह शांति पूजा

चंद्र ग्रह शांति पूजा
27%
off
$ 169 / ₹ 11005
पुराना मूल्य : $ 230.7 / ₹ 14996
आपकी बचत: $ 61.4 / ₹ 3991 (27.0%)
  • चंद्र ग्रह शांति पूजा
    चंद्र ग्रह शांति पूजा के माध्यम से चंद्र देव के अशुभ प्रभाव को दूर कर, पाएं अपने हर प्रकार के मानसिक विकारों से छुटकारा।
  • चंद्र शांति पूजा के लाभ
    चंद्र शांति पूजा करने से मिलेगा समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा।
  • सबसे सटीक उपाय
    चंद्र के प्रकोप से बचने के लिए चंद्र ग्रह शांति पूजा है सबसे सटीक उपाय।
  • अभी करवाएं ऑनलाइन पूजा व अनुष्ठान
    अब घर बैठकर करवाएं चंद्र ग्रह शांति पूजा और इस आसान, सस्ती और सुलभ सेवा का उठाएं लाभ!

चंद्र ग्रह शांति पूजा

वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। ज्योतिषियों की मानें तो चंद्रमा के प्रभाव से ही जातक का मन विचलित व स्थिर होता है। माना गया है कि जिस भी व्यक्ति का अपने मन पर नियंत्रण हो तो, वे कुछ भी आसानी से कर सकता है। परंतु यदि मन अस्थिर हो तो जातक को हर कार्यों को करने में परेशानियों के साथ-साथ कुशलाता में कमी से भी दो-चार होना पड़ता है। खगोलीय दृष्टि से भी, चंद्रमा (Moon) का विशेष महत्व देखा गया है। क्योंकि समुद्र में ज्वार आने से लेकर, ग्रहण लगने तक में चंद्रमा का अहम योगदान होता है। इस बात में भी कोई संदेह नहीं है कि सूर्य ग्रह के बाद आसमान में सबसे अधिक चमकदार ग्रह चंद्रमा ही है।

पूजा की संपूर्ण जानकारी और विधि

चंद्र ग्रह का महत्व

वैदिक ज्योतिष में चंद्र ग्रह को मन, माता, मानसिक स्थिति, मनोबल, द्रव्य वस्तुओं, सुख-शांति, धन-संपत्ति, बायीं आँख, छाती, आदि का कारक माना गया है। ज्योतिष के मुताबिक चंद्रमा राशियों में कर्क राशि का स्वामी और नक्षत्रों में रोहिणी, हस्त और श्रवण नक्षत्र का स्वामी है। सभी ग्रहों में चंद्रमा की गति सबसे तेज होती है। चंद्रमा के गोचर की अवधि सबसे कम होती है। यह लगभग सवा दो दिनों में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर कर जाता है। ज्योतिष शास्त्र में राशिफल को ज्ञात करने के लिए, जातक की चंद्र राशि की ही गणना की जाती है। क्योंकि जन्म कुंडली में चन्द्रमा की स्थिति को ही सबसे प्रभावी माना जाता है। ॐ इमं देवा असपत्नं सुवध्यं महते क्षत्राय महते ज्यैष्ठ्याय महते जानराज्यायेन्द्रस्येन्द्रियाय। इमममुष्य पुत्रममुष्यै पुत्रमस्यै विश एष वोऽमी राजा सोमोऽस्माकं ब्राह्मणानां राजा।।

चंद्र ग्रह शांति पूजा के लाभ

  • चंद्र शांति पूजन से, कुंडली में मौजूद चंद्रमा के दुष्प्रभावों से जातक को मुक्ति मिलती है।
  • चंद्र ग्रह शांति पूजा से जातक को सुखी और समृद्ध दांपत्य जीवन की प्राप्ति होती है।
  • चंद्र शांति पूजा जातक की मानसिक क्षमता और एकाग्रता को बढ़ाती है।
  • इस पूजन से व्यक्ति के जीवन में स्थिरता आती है और व्यक्ति अपने मन की भावनाओं पर नियंत्रण रखने में सफल रहता है।
  • शांति से व्यक्ति के स्वास्थ्य जीवन में तेजी से सकारात्मक बदलाव आने लगते है।
  • यदि आपकी मां को कुछ समस्या है तो, वो भी इस शान्ति पूजन से दूर होती है और उनके साथ आपके संबंध मधुर बनते हैं।

अशुभ चन्द्रमा का प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस जातक की कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो, उन जातकों को जीवनभर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसमें से मानसिक तनाव के साथ ही, आत्मबल की कमी शामिल हैं। इसके अलावा जातक के अपनी माता के साथ संबंध मधुर नहीं रहते। वहीं जातक के वैवाहिक जीवन में भी शांति का अभाव रहता है। कुंडली में पीड़ित चन्द्रमा जातक को क्रोधी बनता है और जूस जातक का अपनी वाणी पर नियंत्रण नहीं रख पाता। जिसके परिणामस्वरूप उसे हमेशा निराशा का सामना करना पड़ता है। चंद्रमा की अशुभता के कारण व्यक्ति को मानसिक पीड़ा होती है और व्यक्ति की स्मृति बेहद कमजोर हो जाती है। ऐसा व्यक्ति कई बार आत्महत्या करने की कोशिश भी करता है। इसलिए चंद्र ग्रह को शांत कर उसे कुंडली में मजबूत बनाना, बेहद ज़रूरी हो जाता है।

चंद्र ग्रह की पूजा में सर्वोपरि है वैदिक मंत्र

चंद्र ग्रह की पूजा वैदिक मंत्रों, पारंपरिक ग्यारह हज़ार मंत्र संख्याओं और षोडशोपचार चरणों के साथ की जाती है। पूजा में "होमा" (हवन) अनुष्ठान भी शामिल है जिसमें घी, तिल, जौ और भगवान चंद्र से संबंधित अन्य पवित्र सामग्री व चंद्रादि संख्याओं के मंत्र का पाठ करते हुए, उसे अग्नि को अर्पित किया जाता है। जातक की जन्म कुंडली में ग्रहों के बुरे प्रभाव को दूर करने के लिए यज्ञ एक महत्वपूर्ण उपाय है। ऐसे में चंद्र ग्रह शांति पूजा से अधिकतम सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने के लिए, वैदिक पूजा सबसे अच्छे मुहूर्त, नक्षत्र, वार और तिथि के अनुसार ही करनी चाहिए। शुभ मुहूर्त के दौरान पूजा को कराने के लिए, एक पुजारी यानी एक पंडित जी को नियुक्त कर, पूजा को 5 या 6 घंटों में संपन्न किया जाता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q1. चंद्र ग्रह शांति पूजा से क्या लाभ मिलता है?

इस पूजा को करने से जन्म कुंडली में मौजूद चंद्र दोष का अंत होता है और जातक को केवल सकारात्मक फल प्राप्त होते है। बली चंद्रमा जातक को मानसिक रूप से भी सुखी रखता है। जिससे उसे मानसिक शांति प्राप्त होने के साथ ही, उसकी कल्पना शक्ति का भी विकास होता है।

Q2. क्या चंद्र ग्रह शांति पूजा में मेरी शारीरिक उपस्थिति की आवश्यकता होगी ?

नहीं, इस पूजा अनुष्ठान की यह सबसे अनोखी सुंदरता यह है कि इसके अनुष्ठान के दौरान आप शारीरिक रूप से अन उपस्थित होते हुए भी, इस पूजा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Q3. चंद्रमा का पौराणिक महत्व क्या है ?

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्रमा को मन को नियंत्रित करने वाला व जल का देवता बताया गया है। हिंदू धर्म में भी चंद्रमा को देव की उपाधि प्राप्त है। महादेवों के देव भगवान शिव के सिर पर चंद्रमा ही सुशोभित होते हैं। यही मुख्य कारण है कि भगवान शिव के साथ ही सोमवार का दिन, चंद्र देव का भी दिन माना जाता है। कई हिंदू धर्म शास्त्रों में जहां भगवान शिव शंकर को चंद्रमा का स्वामी बताया गया है। वहीं सनातन धर्म ग्रंथ श्रीमद्भागवत गीता में चंद्र देव का उल्लेख महर्षि अत्रि और अनुसूया के पुत्र के रूप में किया गया है। इसके अलावा शास्त्रों में चंद्रमा बुध के पिता और दिशाओं में वायव्य दिशा के स्वामी माने गए हैं।

Q4. चंद्र ग्रह शांति पूजन का कुल समय कितना होता है ?

आमतौर पर, इस पूजा को करने में एक दिन में लगभग 5 से 6 घण्टे का समय लगता है।

Q5. चंद्र ग्रह शांति पूजन का समय कैसे निर्धारित किया जाता है ?

चंद्र शांति पूजा का समय शुभ मुहूर्त देखकर तय किया जाएगा।

Q6. इस पूजन को कराने लिए क्या-क्या जानकारी होना अनिवार्य होता है ?

इस पूजन को कराने के लिए, पुरोहित जी यजमान से पूजा से पहले से कुछ जानकारी लेते हैं। जो इस प्रकार है:-

  • पूरा नाम
  • गोत्र
  • वर्तमान शहर सहित राज्य, देश, आदि।
  • पूजा करने का उद्देश्य - आप पूजा क्यों कर रहे हैं?

Q7. ऑनलाइन चंद्र ग्रह शांति पूजा से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए क्या करना चाहिए ?

जब पंडित जी पूजा अनुष्ठान कर रहे हो तो, आपको “ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः” मंत्र का जाप करना चाहिए।

Q8. चंद्र ग्रह शांति पूजा कैसे होगी?

चंद्र ग्रह शांति पूजा हेतु, किसी ज्योतिष विशेषज्ञ से सहायता लेते हुए online पूजा का विवरण पूजा कराने वाले यजमान (जातक) को दिया जाएगा और आपकी पूजा को एक विशेष पंडित जी को सौंपा जाएगा और उसका शुभ निर्धारित समय जातक को दिया जाएगा। नामित पंडित जी एक समय में केवल एक पूजा करेंगे। पूजा से पहले पंडित जी या आचार्य जी आपके व आपके परिवार का विवरण प्राप्त करेंगे और उसके बाद ही संकल्प या पूजा के लिए उद्देश्य के साथ पूजा की शुरुआत करेंगे। पूजा शुरू होने से ठीक पहले, आपको एक कॉल लगाया जाएगा ताकि पंडित जी आपको अपने साथ संकल्प पाठ में शामिल कर सकें। यह पूजा की शुरुआत का प्रतीक है।

Q9. चंद्र ग्रह शांति पूजन की समाप्ति पर क्या होगा ?

पूजा के अंत में, पंडित जी आपको पूजा के दौरान उत्पन्न सकारात्मक ऊर्जा को स्थानांतरित करने के लिए पुनः फ़ोन के जरिए शामिल करेंगे। इस प्रक्रिया को “श्रेया दाना” या “संकल्प पूर्ति” के रूप में जाना जाता है। यह पूजा के अंत का प्रतीक है।

Q10. चंद्र शांति पूजन के दिन ध्यान देने योग्य बातें क्या हैं?

  • पूजा के दौरान या पूजा के दिन, आपको केवल सात्विक भोजन ही करना होगा।
  • पूजन वाले दिन विशेष रूप से तामसिक खान-पान से दूरी बनाकर रखें।
  • इस दिन जातक को संभोग, इत्यादि क्रियाओं से भी दूरी बनाकर रखने की सलाह दी जाती है।
  • इस दिन अपने घर के मंदिर में, घी का दीपक अवश्य जलाकर रखें।

27%
off
$ 169.3 / ₹ 11005
कीमत: $ 230.7 / ₹ 14996
आपकी बचत: $ 61.4 / ₹ 3991 (27.0%)
सर्व-समावेशी
(0 घंटे में ईमेल द्वारा प्राप्त करें )

प्रशंसापत्र

ग्राहक सेवा


+91 9560670006
(9AM to 6PM IST)
customercare@astrosage.com

हमारा विशेष धार्मिक सामग्री स्टोर

एस्ट्रोसेज पर आपका स्वागत है!

पेश है एस्ट्रोसेज एस्ट्रोलॉजी स्टोर, जहाँ आप ऑनलाइन आध्यात्म एवं ज्योतिष से जुड़े सर्वश्रेष्ठ क्वालिटी के सभी उत्पाद (यंत्र, माला, रुद्राक्ष, नवग्रह यंत्र आदि) आसानी से ख़रीद सकते हैं। इसके साथ ही इसकी किफायती ज्योतिषीय सेवाओं के माध्यम से आप अपनी समस्त समस्याओं और जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त करेंगे।

हम आपकी ज्योतिष से जुड़ी सभी ज़रुरतों को पूरा करेंगे। यहाँ आपको लैब द्वारा प्रमाणित, वास्तविक और पूर्ण रूप से सक्रिय प्रोडक्ट्स मिलेंगे। ख़ास बात है कि ये उत्पाद आपकी बजट के दायरे में भी होंगे।

सर्विस

त्वरित रिपोर्ट्स
अधिक जानें
प्रश्न पूछें
अधिक जानें
विस्तृत रिपोर्ट
अधिक जानें
एस्ट्रोसेज क्लाउड
अधिक जानें
कोग्निएस्ट्रो
अधिक जानें

भुगतान विधि

हम क्रेडिट और डेबिट कार्ड समेत भुगतान के अन्य सभी विकल्पों को स्वीकार करते हैं।

& और.....

0 घंटे में डिलीवरी

हमारा प्रयास रहता है कि हमारी सभी सेवाएँ, उत्पाद और ज्योतिषीय परामर्श आपको 0 घंटे के अंदर आपको प्राप्त हो जाये।

100% संतुष्टि की गारंटी

हमारे साथ जुड़ने पर आप हमारी उत्कृष्ट सेवाएँ, उत्पादों और समय पर उनके वितरण के प्रति आशान्वित रहेंगे। आपकी संतुष्टि ही हमारी पहली प्राथमिकता है।

दुनिया की सबसे बड़ी ज्योतिषीय वेबसाइट और ऐप