श्रापित दोष निवारण पूजा

श्रापित दोष निवारण पूजा
98%
off
$ 323 / ₹ 21002
पुराना मूल्य : $ 21000.0 / ₹ 1365000
आपकी बचत: $ 20676.9 / ₹ 1343998 (98.0%)
  • श्रापित दोष निवारण पूजा: श्रापित दोष निवारण पूजा से शनि एवं केतु ग्रह के अशुभ प्रभाव दूर होते हैं और कुंडली में इन दोनों ग्रहों की स्थिति मज़बूत होती है।
  • श्रापित दोष निवारण पूजा के लाभ: इस पूजा को करने से मानसिक शांति, धन-समृद्धि और परिवार को सुरक्षा की प्राप्ति होती है।
  • सरल एवं प्रभावी उपाय: श्रापित दोष निवारण पूजा शनि और केतु के नकारात्मक प्रभाव से बचने का अचूक उपाय है।
  • ऑनलाइन पूजा एवं अनुष्ठान करें: अब आप घर बैठकर श्रापित दोष निवारण पूजा संपन्न करें और इस सरल व प्रभावी सेवा का लाभ उठाएं।

श्रापित दोष निवारण पूजा

श्रापित दोष निवारण पूजा एक शक्तिशाली वैदिक अनुष्ठान है जिसके माध्यम से श्रापित दोष के अशुभ प्रभावों से मुक्ति प्राप्त की जा सकती है। यह किसी व्यक्ति की कुंडली में उपस्थित एक ऐसा ग्रह दोष है जो उस समय बनता है जब शनि और केतु एक साथ विराजमान होते हैं। इस दोष को शनि केतु ग्रहण योग के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि यह दोष पूर्वजन्म के कर्मों की वजह से बनता है और ऐसे में, जातक को जीवन में बाधाओं, दुर्भाग्य, देरी, आर्थिक अस्थिरता, प्रेम संबंधों में परेशानी और स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कुपित शनि और केतु को शांत करने के लिए श्रापित दोष निवारण पूजा को अनुभवी पंडितों द्वारा वैदिक रीति-रिवाज़ों और परंपराओं से किया जाता है जिससे देवी-देवताओं के आशीर्वाद से जातक को इन प्रभावों से राहत मिल सके। इस पूजा के दौरान किए जाने वाले धार्मिक अनुष्ठानों में गणेश पूजा, नवग्रह पूजा, शनि-केतु ग्रह शांति पूजा और महा महामृत्युंजय जाप आदि शामिल हैं जो नकारात्मकता को दूर करते हुए जातक के जीवन में सकारात्मकता का संचार करते हैं। उपाय के रूप में जातक को काले तिल, सरसों का तेल और काले वस्त्र आदि जरूरतमंदों को दान करने की सलाह दी जाती है। श्रापित दोष निवारण पूजा करने से जातक को जीवन में संघर्ष से राहत, आर्थिक स्थिरता में सुधार और निजी एवं पेशेवर जीवन में प्रगति की प्राप्ति होती है। यह पूजा उन लोगों के लिए विशेष रूप से फलदायी साबित होती है जिन्हें अपने जीवन में कड़ी मेहनत करने के बाद भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अक्सर, ज्योतिषी पूजा से अधिकतम लाभ की प्राप्ति के लिए श्रापित दोष निवारण पूजा को शनिवार के दिन या फिर जब जातक की कुंडली में केतु और शनि युति का निर्माण करते हैं, उस समय करने की सलाह देते हैं। यह पूजा व्यक्ति की ऊर्जा को दैवीय ऊर्जा के साथ जोड़ती है जिससे जातक को शांति, सफलता और आध्यात्मिक प्रगति प्राप्त होती है।

पूजा की संपूर्ण जानकारी और विधि

शनि ग्रह का महत्व

वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह को महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है जो कि न्याय के देवता और कर्मों के कारक ग्रह हैं। यह अनुशासन, धैर्य एवं कड़ी मेहनत आदि को नियंत्रित करते हैं और व्यक्ति को कर्मों के अनुसार पुरस्कार और दंड देते हैं। राशि चक्र में शनि देव मकर और कुंभ राशि के अधिपति देव हैं जिन्हें सबसे मंद गति से चलने के लिए जाना जाता है। इन्हें एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में ढाई साल का समय लगता है इसलिए इनके गोचर का प्रभाव लंबे समय तक बना रहता है और जीवन में बड़े परिवर्तन लेकर आता है। शनि ग्रह समस्याओं, चुनौतियों और देरी का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन फिर भी अपने लक्ष्यों के प्रति दृढ़ रहने वाले जातकों को समृद्धि, स्थिरता और सफलता का आशीर्वाद देते हैं। शनि देव को ही साढ़े साती (7.5 वर्ष) और ढैय्या (2.5 वर्ष) का जिम्मेदार माना जाता है जिससे लोग भयभीत रहते हैं क्योंकि यह व्यक्ति के जीवन में कठिन दौर, आर्थिक समस्याएं और भावनात्मक उतार-चढ़ाव लेकर आती है। हालांकि, यह अवधि आपको जीवन के महत्वपूर्ण सबक सिखाती है और आपको अपने व्यक्तित्व में सुधार लेकर आने और आध्यात्मिक प्रगति के मार्ग पर लेकर जाती है। शनि देव की पूजा, शनि मंत्रों का जाप और इनके मूल्यों का जीवन में पालन करने से आपको शनि ग्रह के नकारात्मक प्रभावों को शांत करने में सहायता मिलती है।

केतु ग्रह का महत्व

वैदिक ज्योतिष में केतु ग्रह को छाया ग्रह माना गया है जो अपने आध्यात्मिक प्रभाव और कर्म संबंधित महत्व के लिए जाने जाते हैं। अन्य ग्रहों की तरह, केतु का कोई स्वरूप नहीं है, लेकिन फिर भी इन्हें ज्योतिष में अत्यधिक शक्ति प्राप्त है। पूर्व जन्म के कर्मों, वैराग्य और मोक्ष के कारक ग्रह के रूप में केतु देव का संबंध रहस्य, अंतर्ज्ञान और अध्यात्म से है। यह हमारे मन को नियंत्रित करते हुए व्यक्ति को स्वयं के बारे में जानने के लिए प्रेरित करते हैं। हालांकि, केतु को पापी ग्रह माना जाता है और यह भ्रम, अचानक से हानि, स्वास्थ्य समस्याएं और भौतिक इच्छाओं से दूरी आदि के लिए जाने जाते हैं। केतु की स्थिति का प्रभाव प्रत्येक राशि और भाव में अलग-अलग होता है और ऐसे में, यह आपके करियर, प्रेम संबंध और मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करते हैं। उपाय के रूप में, केतु ग्रह शांति पूजा, केतु बीज मंत्र और कंबल, काले तिल जैसी वस्तुओं का दान करके आप केतु ग्रह के नकारात्मक प्रभावों को शांत कर सकते हैं।

श्रापित दोष निवारण पूजा के लिए वैदिक मंत्र

श्रापित दोष निवारण पूजा को संपन्न करने के लिए शनि ग्रह के 23,000 मंत्रों और केतु देव के 17000 मंत्रों का जाप करना चाहिए। इस पूजा के अंतर्गत पुण्याहवाचन, कलश पूजा, प्रत्येक ग्रह के लिए दशम यज्ञ, नवग्रह हवन और हनुमान चालीसा को भी किया जाता है। किसी व्यक्ति की कुंडली से शनि और केतु के अशुभ प्रभावों को समाप्त करने के लिए श्रापित दोष निवारण पूजा एक प्रभावी उपाय है। अधिकतम लाभ की प्राप्ति के लिए, इस पूजा को शनिवार के दिन शुभ मुहूर्त एवं नक्षत्र में वैदिक रीति-रिवाज़ों से करना चाहिए। पूजा को शुभ मुहूर्त में संपन्न करने के लिए, यह पूजा 07 पंडितों द्वारा 05 या 06 घंटे तक की जाती है।

श्रापित दोष निवारण पूजा के लाभ
श्रापित दोष निवारण पूजा करने से आपको निम्न लाभ प्राप्त होते हैं जो कि इस प्रकार हैं:
  • जातक की कुंडली से शनि और केतु ग्रह के नकारात्मक प्रभाव दूर होते हैं।
  • शांति और मानसिक स्थिरता की प्राप्ति होती है और तनाव एवं चिंता में कमी आती है।
  • विवाह और परिवार में चल रहे मतभेद समाप्त होते हैं और प्रेम एवं आपसी समझ बढ़ती है।
  • जातक के जीवन में धन-समृद्धि, सौभाग्य, अच्छा स्वास्थ्य और जीवन में सकारात्मक लेकर आती है।

श्रापित दोष निवारण पूजा कैसे करें?

आपको ऑनलाइन श्रापित दोष निवारण पूजा से जुड़ी सारी जानकारी प्रदान की जाएगी जिसे अनुभवी पंडित द्वारा संपन्न किया जाएगा। पंडित जी ही पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का चयन करेंगे और यह एक समय पर केवल एक ही पूजा करेंगे ताकि पूरे ध्यान और समर्पण के साथ पूजा की जा सके। श्रापित दोष निवारण पूजा को शुरू करने से पहले पंडित जी या आचार्य जी आपसे आपके और आपके परिवार की जानकारी प्राप्त करेंगे। इसके बाद, पूजा को मन में स्पष्ट उद्देश्य लेकर शुरू किया जाएगा। इस पूजा के आरंभ से ठीक पहले पंडित जी आपको कॉल करके आपसे संकल्प करवाएंगे जो पूजा की शुरुआत को दर्शाता है। श्रापित दोष निवारण पूजा के दौरान, अगर आप घर या मंदिर में हैं, तो आप शांत स्थान पर बैठकर मंत्रों का जाप कर सकते हैं। “ॐ शं शनैश्चराय नमः” (23,000 बार) “ॐ स्त्रां स्त्रीं स्त्रौं स: केतवे नम:” (17,000 बार) पूजा संपन्न होने के बाद, पूजा की सकारात्मक ऊर्जा को आप तक पहुँचाने के लिए पंडित जी आपको दोबारा कॉल करेंगे। इस प्रक्रिया को “श्रेया दान” या “संकल्प पूर्ति” के नाम से जाना जाता है जो कि पूजा के संपन्न होने को दर्शाती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

98%
off
$ 323.1 / ₹ 21002
कीमत: $ 21000.0 / ₹ 1365000
आपकी बचत: $ 20676.9 / ₹ 1343998 (98.0%)
सर्व-समावेशी
(0 घंटे में ईमेल द्वारा प्राप्त करें )

प्रशंसापत्र

ग्राहक सेवा


+91 9560670006
(9AM to 6PM IST)
customercare@astrosage.com

हमारा विशेष धार्मिक सामग्री स्टोर

एस्ट्रोसेज पर आपका स्वागत है!

पेश है एस्ट्रोसेज एस्ट्रोलॉजी स्टोर, जहाँ आप ऑनलाइन आध्यात्म एवं ज्योतिष से जुड़े सर्वश्रेष्ठ क्वालिटी के सभी उत्पाद (यंत्र, माला, रुद्राक्ष, नवग्रह यंत्र आदि) आसानी से ख़रीद सकते हैं। इसके साथ ही इसकी किफायती ज्योतिषीय सेवाओं के माध्यम से आप अपनी समस्त समस्याओं और जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त करेंगे।

हम आपकी ज्योतिष से जुड़ी सभी ज़रुरतों को पूरा करेंगे। यहाँ आपको लैब द्वारा प्रमाणित, वास्तविक और पूर्ण रूप से सक्रिय प्रोडक्ट्स मिलेंगे। ख़ास बात है कि ये उत्पाद आपकी बजट के दायरे में भी होंगे।

सर्विस

त्वरित रिपोर्ट्स
अधिक जानें
प्रश्न पूछें
अधिक जानें
विस्तृत रिपोर्ट
अधिक जानें
एस्ट्रोसेज क्लाउड
अधिक जानें
कोग्निएस्ट्रो
अधिक जानें

भुगतान विधि

हम क्रेडिट और डेबिट कार्ड समेत भुगतान के अन्य सभी विकल्पों को स्वीकार करते हैं।

& और.....

0 घंटे में डिलीवरी

हमारा प्रयास रहता है कि हमारी सभी सेवाएँ, उत्पाद और ज्योतिषीय परामर्श आपको 0 घंटे के अंदर आपको प्राप्त हो जाये।

100% संतुष्टि की गारंटी

हमारे साथ जुड़ने पर आप हमारी उत्कृष्ट सेवाएँ, उत्पादों और समय पर उनके वितरण के प्रति आशान्वित रहेंगे। आपकी संतुष्टि ही हमारी पहली प्राथमिकता है।

दुनिया की सबसे बड़ी ज्योतिषीय वेबसाइट और ऐप